चिराग पासवान

चिराग पासवान
चित्र:Shri Chirag Paswan, Ministry of Food Processing Industries, GOI.jpg

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
16 मई 2014
पूर्वा धिकारी भूदेव चौधरी
चुनाव-क्षेत्र जमुई

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 अक्टूबर 2021
पूर्वा धिकारी कार्यालय स्थापित

लोक जनशक्ति पार्टी के दूसरे अध्यक्ष
पूर्वा धिकारी राम विलास पासवान
उत्तरा धिकारी पशुपति कुमार पारस

जन्म 31 अक्टूबर 1982 (1982-10-31) (आयु 41)
बिहारਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ
राजनीतिक दल लोक जनशक्ति पार्टी
व्यवसाय अभिनेता, राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू

चिराग कुमार पासवान[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता हैं ।[2] वे भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार मैं कैबिनेट मंत्री हैं । उनके पिता रामविलास पासवान भी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता थे।

चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं।

इन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली ।

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

चिराग कुमार ने 2014 लोक सभा चुनाव में बिहार राज्य की जमुई लोक सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को करीब 85,000 मतो से हराया। चिराग पासवान ने 2019 के लोक सभा चुनावों में इसी सीट से भूडियो चौधरी को हराया और दूसरी बार लोक सभा के सांसद बने।[3]

पासवान चिराग का रोजगार के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं।[4]

2010 से 2011 तक चिराग पासवान हिन्दी सिनेमा में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं। 'मिले ना मिले हम' (2011), 'वन एंड ओनली' (2011), 'वन एंड ओनली' (2010) जैसी फिल्मों में वो अभिनेता रहे । हालांकि उनका ये कैरियर विफल रहा।

27 फरवरी 2021 को, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का दान दिया।

चिराग कुमार पासवान 5 नवंबर 2019 से 15 जून 2021 तक अपने पिता श्री की पार्टी लोजपा के अद्दयक्ष थे।[5][6]

चिराग ने 2021 में 1.1 लाख रूपए राम मंदिर के लिए दान दिए। उन्होंने कहा कि हर गरीब तबके के इंसान को इस मंदिर के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान, हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें।[7]

चुनावों में हार-जीत[संपादित करें]

वर्ष चुनाव-क्षेत्र दल परिणाम % मत ±%
2024 हाजीपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) विजयी 53.3 कमी -2.46
2019 जमुई लोक जनशक्ति पार्टी विजयी 55.76 वृद्धि +18.97
2014 जमुई लोक जनशक्ति पार्टी विजयी 36.79

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sri Chirag Kumar Paswan | Welcome to Jamui District Official Website | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-06-07.
  2. "बिहार को बदहाल करने के लिए हुआ बेमेल गठबंधन : चिराग". मूल से 4 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2017.
  3. "Jamui Election Results 2019 Live Updates: Chirag Kumar Paswan of LJP Wins". News18 (अंग्रेज़ी में). 2019-05-23. अभिगमन तिथि 2022-03-13.
  4. गर्ग, ललित. "'चिराग का रोजगार' एक सार्थक पहल". Pravakta.Com | प्रवक्‍ता.कॉम (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-03-13.
  5. "Pashupati Kumar Paras elected as national president of LJP". https://www.livemint.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-08-06. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  6. "Rebel LJP group elects Paras as party president". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-08-06.
  7. "Hajipur Seat Result : चिराग एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें". प्रभात खबर. अभिगमन तिथि २६ जून २०२४.